सीतामढ़ी, मधुबनी, जहानाबाद के वरिष्ठ नेता, सामाजिक शख्सियत एवं प्रसिद्ध चिकित्सक भाजपा में हुए शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नीतीश पहले राजनीति में ‘पलटी’ मारते थे, अब वे भाजपा के दबाव में आदेश में भी ‘पलटी’ मारने लगे : सम्राट
आलोक नंदन शर्मा, पटना। bjp bihar :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सीतामढ़ी, मधुबनी, जहानाबाद के वरिष्ठ नेता, सामाजिक शख्सियत एवं प्रसिद्ध चिकित्सक समेत सैकड़ों लोग मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। आने वाले लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी
इस मौके पर अपने संबोधन में चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि आप लोगों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से 2024 में प्रदेश की 40 में से 40 सीट पर जीत दर्ज कर केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भाजपा का कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तभी बिहार बदलेगा। उन्होंने कहा कि हमें मजबूत, विकसित, सुंदर और अपराधमुक्त बिहार बनाना है।

आज के मिलन समारोह में डॉ वरुण कुमार, सीतामढ़ी, डॉ श्वेता, सीतामढ़ी, ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, जहानाबाद तथा मधुबनी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पहले नीतीश कुमार केवल राजनीतिक रूप से पलटी मारते थे लेकिन जब से वह भाजपा से अलग हुए हैं, तब से वे इतने कमजोर हो गए हैं कि अब आदेशों पर भी पलटी मारने लगे हैं।

bjp bihar : सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार जहरीली शराब से पीने से हुई मौत पर कहते थे कि जो पियेगा सो मरेगा, लेकिन जब भाजपा ने इस पर दबाव बनाया और आंदोलन किया तब इन्होंने पलटी मारते हुए मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा कर दी। उस समय सीएम ने कहा कि जिनका पोस्टमार्टम होगा, उन्हें ही यह राशि मिलेगी। इसके बाद फिर पलटी मारी और कहा कि अब सभी मृतकों के परिजनों को मिलेगा।

इसी तरह पिछले दिनों रक्षा बंधन सहित कई पर्व त्योहारों की छुट्टी में कटौती कर दी थी। जब भाजपा और स्कूली बच्चों ने ऐसे तानाशाही आदेश का विरोध किया तब पलटी मारकर इस आदेश को रद कर दिया। इसी तरह दुर्गा पूजा के मौके पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का का आदेश निकाल दिया गया। इस पर जब हमलोगों ने विरोध किया तो नीतीश सरकार ने पलटी मारते हुए इस आदेश को भी वापस ले लिया।
उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य के लिए पलटीमार मुख्यमंत्री और सरकार को उखाड़ कर फेंकना जरूरी है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में सभी लोगों के सम्मान की रक्षा होगी और सुंदर बिहार बनेगा।
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी उपस्थित रहे।


