Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

रघुनाथपुर ट्रेन दुर्घटना दुखद, सुरक्षा मानकों में कटौती के कारण बढ़ रही दुर्घटना : माले

ohm verma October 12, 2023
Train accident

भाकपा-माले के नेता पहुंचे घटनास्थल पर, राहत कार्य में प्रशासन की कर रहे मदद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Train accident : 


भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने 11 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गईं। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार 4 लोगों की मौत व 108 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। भाकपा-माले मृतक परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों में लगातार हो रही कटौती का नतीजा है। प्राप्त सूचना के अनुसार एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाते हुए ज्वायंट पर यह दुर्घटना हुई। पटरियां पुरानी हैं, पूरा सिस्टम पुराना है। कर्मियों की बहाली के बजाय लगातार छंटनी की जा रही है। ऐसे में ऐसी दुर्घटनाओं के लिए पूरी तरह से केंद्रीय सरकार की ही जिम्मेवारी बनती है। मोदी शासन में रेलवे का किराया तो लगातार बढ़ता गया, लेकिन व्यवस्था खराब से खराब होती गई है। हम मृतक परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए का मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की मांग करते हैं।

राहत कार्यों में की मदद

Train accident : दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाकपा-माले के डुमरांव विधायक का. अजीत कुमार सिंह पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में स्थानीय लोगों तथा प्रशासन की मदद में हाथ बटाते रहे। घायलों को प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र, रघुनाथपुर सहित अन्य स्थानीय निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। स्थिति के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना पीएमसीएच भी रेफर किया गया है।

डुमरांव अस्पताल में भाकपा-माले के डुमरांव सचिव सुकर राम के नेतृत्व में खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, इनौस नेता शैलेन्द्र पासवान, बाबूलाल राम, पार्टी के वार्ड पार्षद अनिल राजभर के साथ राहत कार्य और ब्लड देने के लिए पहुंचे।

आठ बोगियां पूरी तरह से बेपटरी

Train accident : आठ बोगियां पूरी तरह से बेपटरी हो गई थींं। दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। अभी तक प्रशासन द्वारा 4 लोगों की मौत तथा 108 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है। जबकि घटना की भयावहता को देखते हुए संख्या बड़ी हो सकती है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन घटनास्थल पर राहत-बचाव में लगे कर्मियों ने बताया कि पांच लोग ऐसे निकाले गए, जिनकी सांसें नहीं चल रही थी। राहत-बचाव कार्य जारी है परन्तु अभी भी लोगों को बोगियों से निकाला जाना बाकी है। मृतकों और घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी के प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंप, 319 छात्राओं की आई स्क्रीनिंग
Next: Deaddiction: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, भारत को बनाएं नशामुक्त

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.