Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

#45 INDIAN NEWSPAPERS: अखबारों ने क्या छापा और क्या छिपाया?

September 5, 2021
#45 INDIAN NEWSPAPERS:

आज शिक्षक दिवस है। अफगानिस्तान में तालिबान से संबंधित खबरें सुर्खियां बन रही हैं। और खेल जगत में भारत ने काफी कुछ कमाल कर दिखाया है। इसलिए आज के अखबारों पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि किस अखबार ने किस खबर को प्राथमिकता दी है। तो शुरू करते हैं।

पंजशीर कब्जाने पर फायरिंग, सत्तर की मौत। यह शीर्षक नवभारत टाइम्स के पहले पन्ने की लीड का है। तालिबान ने दावा किया था कि उसने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है। लेकिन नार्दर्न एलायंस ने उसके दावे को झूठा करार दिया है। इसी प्रकार तोक्यो में बरसा सोना, शूटर नरवाल और शटलर भगत ने झटके गोल्ड मेडल नवभारत टाइम्स के पहले पन्ने की दूसरी लीड खबर है।

दीदी को राहत, भवानीपुर में 30 सितंबर को होगा उपचुनाव शीर्षक खबर नवभारत टाइम्स के पहले पन्ने पर है। पीएम मोदी के अमेरिका जाने की खबर फोल्डर पर नजर आ रही है।

अब बात करते हैं दैनिक जागरण की। इस अखबार में भी तालिबान की खबर पहले पन्ने की लीड है। शीर्षक है जश्न में तालिबान ने मारे 70 लोग। दूसरी लीड के स्थान पर फीचर फोटो लगाई गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इस अखबार में खेल की खबर फोल्डर पर नजर आ रही है।

दैनिक हिंदुस्तान के पहले पन्ने की लीड है आईएसआई प्रमुख तालिबान के मेहमान। इस अखबार ने खेल की खबर को दूसरी लीड बनाया है। दिल्ली में एक सौ बाइस अध्यापकों को राज्य शिक्षक अवार्ड मिलेगा और पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से संबंधित खबर भी पहले पन्ने पर है।

अमर उजाला ने पैरालंपिक की खबर को लीड बनाया है। तालिबान से संबंधित खबर दूसरी लीड है। भारत के हवाले से शीर्षक है पाकिस्तान ने तालिबान को पाला पोसा और उसने निर्वाचित सरकार गिराई।

दैनिक भास्कर ने लीक से हट कर शिक्षक दिवस की खबर को पहले पन्ने की आठ कॉलम बैनर लीड बनाया है। उसने लिखा है जीवन ईश्वर देता है मगर जीना शिक्षक ही सिखाते हैं। इसलिए आज सबसे पहले गुरु को नमन। यह खबर दैनिक भास्कर के एक सर्वे पर आधारित है।

यह लूट नहीं, डकैती है। यह शीर्षक लाल रंग से हरिभूमि के पहले पन्ने पर बैनर लीड की शोभा में चार चांद लगा रहा है। खबर में बताया गया है कि दो सौ छाछठ रुपये वाला यूरिया छह सौ रुपये में बिक रहा है। ऐसे हालात छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में।

खाद की बात से याद आया कि किसानों की चर्चा तो किसी अखबार ने पहले पन्ने पर की ही नहीं। जबकि आज किसान आंदोलन की बहुत बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश से खबर है कि मुजफ्फरनगर में आज किसानों की महापंचायत। पहुंचेंगे पांच लाख अन्नदाता। अलर्ट पर पुलिस।

जाहिर है कि देश के लगभग सभी अखबारों ने इस खबर को छिपाने की कोशिश की है। आखिर पांच लाख लोगों के जमावड़े की खबर अखबारों ने पहले पन्ने पर क्यों नहीं दी? इस पर आप अपने विचार कमेंट सेक्शन में साझा कर सकते हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: One step towards learning: जरूरतमंद बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
Next: Mahapanchayat: महापंचायत में उमड़े जनसैलाब का दिखा अखबारों पर असर

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.