
Abhijeet Sanga: मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी को, जिनका ये बजट निश्चित रूप से जो वॅन ट्रिनियल डॉलर की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं वो पूरी होती हुई इस बजट के माध्यम से हम सबको दिखाई दे रही है।
Abhijeet Sanga: विधानसभा में बजट पर अभिभाषण
इंफोपोस्ट न्यूज
Abhijeet Sanga: शुक्रवार को विधानसभा में बजट पर दिए गए अभिभाषण में बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सांगा ने 8,08,000 करोड़ के बजट प्रस्तुत करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 3,84,000 करोड़ के उस बजट को जो 2017- 18 में प्रस्तुत किया गया था और आज वो यात्रा उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में बदलती हुई 8,08,000 करोड़ के बजट तक पहुँच चुकी है।
उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी को, जिनका ये बजट निश्चित रूप से जो वॅन ट्रिनियल डॉलर की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं वो पूरी होती हुई इस बजट के माध्यम से हम सबको दिखाई दे रही है। निश्चित रूप से जब बजट के मैं पन्नों को पलट रहा था, इन प्रावधानों को मैं पढ़ रहा था तो।
बजट बनता है तो उसके पीछे कोई ना कोई विचार होता है
जब भी कोई प्रस्ताव बनता है, संकल्प पत्र बनता है, बजट बनता है तो उसके पीछे कोई ना कोई विचार होता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 से इस प्रदेश की सेवा कर रही है। 2017 से लगातार बजट आ रहे है और हर बजट के मूल में हर बजट के आधार में, रामराज का विचार है हर बजट के आधार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय का विचार है और हर बजट के आधार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के समता का भी विचार है।
सबका साथ सब के विकास का विचार है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि इस बजट को पढ़ने के बाद इन सब विचारों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अच्छी तरह से अंगीकृत किया है, वो हम सबको देखने को मिल रहा है।
शिक्षा हेतु 13% का प्रावधान किया गया है। कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए 11% का प्रावधान किया गया है। इसी सेवाओं में हमारा किसान सम्मान निधि भी है। अनेकों अन्य भी योजनाएं हैं जो किसानों को जिनसे उनका लाभ मिल रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 6% की व्यवस्था
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 6% की व्यवस्था की गई है। सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के लिए 4% की व्यवस्था की गई है। इन प्रावधनों की वजह से हम उत्तर प्रदेश को निश्चित रूप से वॅन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमिक की ओर पड़ता हुआ देख रहे है। आज हम दावे के साथ कह सकते हैं ये हमारा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश है। हम दावे के साथ कह सकते हैं हमारा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला प्रदेश है। आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा किसान सम्मान निधि देने वाला प्रदेश है।
गरीबों का इलाज करने वाला प्रदेश
आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड दे करके गरीबों का इलाज करने वाला प्रदेश है। आज हम दावे के साथ कह सकते हैं हमारे उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज सबसे ज्यादा हैं।
उन्होंने कहा मैं कानपुर बिठूर से आता हूँ। धार्मिक नगरी है, आध्यात्मिक नगरी है। पूर्व की सरकारों के बारे में कहना चाहता हूँ जिन्होंने उस धरती की पहचान को मिटाने का प्रयास किया। आज हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए साधुवाद कहेंगे उनको धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद हमारे बिठूर की उस आभा को उस प्रतिभा को, उस गौरव को वापस करने का काम किया।
आज हम बहुत गर्व के साथ कहते हैं कि हमारे बिठूर में आज हमारे बिठूर क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर जैसी योजना लाकर के आज हमारे बिठूर को विकास की धारा से जोड़ने का काम किया है। इंडस्ट्री ला करके आज हमारे बिठूर को मुख्य धारा में लाने का काम किया है।
1 thought on “Abhijeet Sanga: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश”