
वंदे भारत स्लीपर की औसत स्पीड लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जिससे यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
sleeper vande bharat : सफल रहा स्लीपर वंदे भारत का ट्रायल
infopost news
बुधवार को मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का ट्रायल रन पूरा हुआ। यह ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 7:29 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंची। इस 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार ट्रायल रन के ट्रेन ने अपनी 180 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम सीमा को छुआ। यह पिछले तीन दिनों में हुए अलग-अलग ट्रायल के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) द्वारा ट्रायल पूरे करने के बाद अगले सप्ताह अंतिम प्रमाणन जारी करने की उम्मीद है। इसके बाद रेलवे बोर्ड इसे नियमित सेवा में तैनात करने का निर्णय लेगा।
इस महीने पूरा हो जाएगा ट्रायल
रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के बाद अब इसके स्लीपर वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति पर सफल परीक्षण हो चुका है। इस महीने के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सभी ट्रायल पूरे हो जाएंगे। इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा इसका मूल्यांकन किया जाएगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस साल मई में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “परीक्षणों के बाद, ट्रेनों का अधिकतम गति पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चरण पास करने के बाद ही वंदे भारत ट्रेनों को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया जाएगा और नियमित सेवा के लिए भारतीय रेलवे को सौंपा जाएगा।”
बहुत कम समय में पूरा करेगी सफर
वंदे भारत स्लीपर (sleeper vande bharat) की औसत स्पीड लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जिससे यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। इस ट्रेन को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आराम से चल सकती है। इस ट्रेन को चलाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक यात्रा कम समय में पूर्ण कराना है। यह ट्रेन नियमित रूप से फरवरी माह से कई रूटों पर चल सकती है। एलारा सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष हर्षित कपाड़िया का कहना है कि इन ट्रेनों में बेहतर गति स्थिरता, अधिक आरामदायक सुविधाएं, और झटके रहित यात्रा के लिए प्रभावी ब्रेकिंग सिस्टम लगा है।