मोदी-शाह पहुंचे घर दी श्रद्धांजलि दी; पीएम बोले- डॉक्टर साहब का जीवन, उनकी ईमानदारी-सादगी का प्रतिबिंबद्, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल
92 साल के थे मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है. रात 9:51 बजे AIIMS में उनका निधन हुआ है। उन्हें आज शाम बेहोश होने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। यहीं अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा गया है।
7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, सभी कार्यक्रम कैंसिल
मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने दो कार्यकाल (2004-2014) तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि उनके जाने की वजह से आज पूरा देश दुखी है। संघ उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।
अर्थव्यवस्था सुधार की थे रीढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जनता के प्रति देश के विकास के प्रति उनका कमिटमेंट उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन, उनकी ईमानदारी
और सादगी का प्रतिबिंब था। उनकी विनम्रता सौम्यता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।