PredictionsofNostradamus: नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में पृथ्वी के साथ एक विशाल क्षुद्रग्रह टकरा सकता है, या ग्रह के खतरनाक निकटता में आ सकता है।
infopost news
2019 के लिए भी की थी भविष्यवाणी, जिसके बाद दुनिया में आया था कोविड-19
नास्त्रेदमस ने साल 1555 में एक किताब लिखी थी। इसमें 942 रहस्यमय छंद हैं, जिनकी व्याख्या वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी के रूप में की जाती है। इसी किताब में सभी भविष्यवाणियां लिखी हुई हैं। किताब पर शोध करने वाले लोगों ने 2025 से जुड़े कुछ संकेत दुनिया के सामने रखे हैं। इसमें एस्टरॉइड के धरती से टकराने से लेकर यूके में किसी नई महामारी के पनपने तक का जिक्र है। 2019 के लिए भी नास्त्रेदमस ने ऐसी ही भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद दुनिया ने कोविड-19 का सामना किया था।
पृथ्वी से टकराएगा एस्टेरॉयड
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में पृथ्वी के साथ एक विशाल क्षुद्रग्रह टकरा सकता है, या ग्रह के खतरनाक निकटता में आ सकता है। उन्होंने लिखा है कि ब्रह्मांड से एक आग का गोला उठेगा, जो शुभ नहीं होगा। हर साल कई सौ क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरते हैं और उनमें से अधिकांश सुरक्षित दूरी बनाए रखते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत?
नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणी में पूरे महाद्वीप में युद्ध जारी रहने की बात शामिल थी, लेकिन उनके अस्पष्ट लेखन के अनुसार, 2025 में लंबे समय से चल रहे युद्धों में से एक का संभावित अंत हो सकता है। उन्होंने लिखा है कि युद्ध की थकावट के कारण, शायद 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष में शामिल दोनों पक्ष इसे छोड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त हो सकता है।
इंग्लैंड के लिए कही है ये बात
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि नया साल इंग्लैंड पर भारी पड़ेगा जो “क्रूर युद्धों’ से घिरा होगा और एक “प्राचीन गंभीर बीमारी प्लेग” के प्रकोप का सामना करेगा जो “दुश्मनों से भी बदतर” होगा। जब से उनकी COVID-19 महामारी की भविष्यवाणी भी सच हुई है इसलिए लोग इस भविष्यवाणी को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं।
नास्त्रेदमस को लंदन की भीषण आग, हिटलर का सत्ता में आना, 9/11 के हमले, कोविड महामारी और जापान में विनाशकारी भूकंप जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी करने का श्रेय दिया जाता है। उनकी किताब लेस प्रोफेटीज (भविष्यवाणियां) 1555 में प्रकाशित हुई थी।