ramkatha: आचार्य श्री महेंद्र उपाध्याय जी ने नोएडा के निवासियों से आग्रह किया कि लोग अधिक से अधिक संख्या में नोएडा स्टेडियम पहुंचकर कथा का आनंद ले एवं भगवान के श्री चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करें।
ramkatha: राम कथा का आनंद लेना है तो पहुंचे नोएडा स्टेडियम
infopost news
ramkatha:आचार्य श्री महेंद्र उपाध्याय द्वारा नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 में भव्य राम कथा कही जा रही है। राम कथा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा का आनंद उठा रहे हैं। राम कथा 8 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। कथा का समय सांयकाल 3:00 बजे से 7:00 बजे तक है।
ramkatha:द्वितीय दिवस की कथा का प्रसंग
नोएडा स्टेडियम में हो रही राम कथा में आज द्वितीय दिवस पर आचार्य श्री मंदिर उपाध्याय जी ने बताया कि वह क्या कारण थे जिसकी वजह से भगवान विष्णु को धरती पर अवतार लेना पड़ा। उन्होंने भगवान शंकर की आस्था श्री राम के प्रति होने की कथा का भी संदर्भ बताया। राम के नाम का महत्व बताते हुए उन्होंने बताया कि राम का नाम लेने से ही जीवन के सभी पाप कट जाते हैं। आज के कलयुग में यदि व्यक्ति कोई पूजा पाठ न भी करें सिर्फ भगवान राम का नाम ले तो भी उसका जीवन सुगमता से कट जाता है एवं राम का नाम लेने मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
ramkatha:भगवान के भजनों पर झूम उठे लोग
कथा में लोगों ने भजन का भी आनंद उठाया इस अवसर पर आचार्य श्री महेंद्र उपाध्याय द्वारा ” हरि नाम नहीं तो जीना क्या” शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा, “हरि नाम नहीं तो जीना क्या” आदि भजनों का गायन किया। भजन गीतों पर भक्त जन झूमते नजर आए और कई लोगों ने अपने नृत्य के माध्यम से श्री भगवान के चरणों में हाजरी लगायी।
आचार्य ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में नोएडा स्टेडियम आने का किया आवाहन
आचार्य श्री महेंद्र उपाध्याय जी ने नोएडा के निवासियों से आग्रह किया कि लोग अधिक से अधिक संख्या में नोएडा स्टेडियम पहुंचकर कथा का आनंद ले एवं भगवान के श्री चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने यह भी कहा कि राम कथा में वही लोग आ सकते हैं जिनको भगवान राम स्वयं बुलाते हैं राम कथा में आना ही इस बात का संकेत है कि भगवान की कृपा आप पर है। उन्होंने यह चौपाई भी दोहराई “बिनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिन सुलभ न सोई।।”