इंफोपोस्ट न्यूज, नयी दिल्ली। champaran satyagrah :
champaran satyagrah : फिल्म चम्पारण सत्याग्रह के निर्माण के लिए नयी दिल्ली में राजघाट पर स्थित भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर समिति के मीटिंग हॉल में निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता निर्देश डा. राजेश अस्थाना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात उन्होंने चम्पारण सत्याग्रह फिल्म के निर्माण के लिए डा अस्थाना का आभार प्रकट किया और उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
champaran satyagrah : तत्पश्चात संस्थान के पदाधिकारी संजीत कुमार ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित पत्रिका गांधी दर्शन अंतिम जन भेंट की। मौके पर डा.अस्थाना ने उपस्थित लोगों को चम्पारण के कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में फिल्म चम्पारण सत्याग्रह के ट्रेलर का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की। निदेशक डॉ ज्वाला प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नयी दिल्ली द्वारा फिल्म चम्पारण सत्याग्रह का प्रचार प्रसार करने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में टूरिस्ट उपस्थित थे।