BJP Vs AAP: अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक युवक ने पानी फेंक दिया। आम आदमी पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल पर हमला करार दिया है। लेकिन भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की यह पुरानी चाल अब कामयाब नहीं होगी।
BJP Vs AAP: भाजपा ने कहा, ये पुरानी नौटंकी
इंफोपोस्ट डेस्क
BJP Vs AAP: आम आदमी पार्टी और भाजपा में एक नई जंग छिड़ गई है। अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक युवक ने पानी फेंक दिया। आम आदमी पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल पर हमला करार दिया है। लेकिन भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल की पुरानी नौटंकी करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की यह पुरानी चाल अब कामयाब नहीं होगी।
पानी फेंकने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह हमला भाजपा ने कराया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि यह व्यक्ति भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशों से आम आदमी पार्टी नहीं रुकेगी।
क्या जनता की सहानुभूति हासिल कर रहे केजरीवाल?
दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज ने इसे अरविंद केजरीवाल की पुरानी नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते रहे हैं कि अब अरविंद केजरीवाल इसी तरह की राजनीति पर उतरेंगे।
वे पहले भी अपने ऊपर झूठे हमले कराकर जनता की सहानुभूति हासिल करते आए हैं। आज भी उन्होंने अपना वही पुराना दांव चला है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस से घटना की तह तक जाकर असली अपराधियों का पता लगाने की मांग की है।
राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद से राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश में आज जो हमला उनके ऊपर हुआ है वो भाजपा का कार्यकर्ता है। जिसका नाम अशोक कुमार झा है। आप ने प्रमाण के तौर पर उसका सदस्यता पत्र भी जारी किया है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर लिखा, लिखा भाजपा हारने लगी तो जान से मारेंगे? साथ ही अशोक कुमार झा की फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने लिखा, आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थीं, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।