Sun Power: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा है। अरबों-खरबों आकाशगंगाएं हैं। अरबों तारे हैं, जिनके चारों ओर पृथ्वी जैसे खरबों ग्रह चक्कर लगा रहे हैं। इस प्रकार पृथ्वी का अस्तित्व रेगिस्तान में रेत के एक कण
से भी कम है। लेकिन सन पावर यानी अखिलेश सैनी बिना किसी आधुनिक यंत्र के ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में बताते हैं। जानते हैं विस्तार से।
Sun Power: ब्रह्मांड के रहस्य अनंत और अनगिनत
श्रीकांत सिंह
Sun Power: जिस प्रकार ब्रह्मांड को अनंत कहा जाता है, उसी प्रकार इसके रहस्य भी अनंत और अनगिनत हैं। कुछ रहस्य तो ऐसे हैं, जिन्हें बड़े से बड़े वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए। अखिलेश सैनी की बात करें तो वह कुछ बातें ऐसी बताते हैं, जो वैज्ञानिकों की धारणा से अलग है।
सैनी के मुताबिक, मंगल और शुक्र ग्रह एक पिंड नहीं, बल्कि कई पिंडों का संघात है। यह बारीकी वह बिना किसी यंत्र के देख पाते हैं। यही नहीं, वह दिन में भी सितारों को बारीकी से देख पाने में सक्षम हैं। उनके इस दावे पर विश्वास करने के लिए एक बड़ा आधार यह है कि वह दोपहर में भी सूर्य को घंटों अपलक देख पाने में सक्षम हैं। इससे संबंधित प्रयोग उन पर किए जा चुके हैं। कभी भी उनकी आंखों पर प्रकृति के नियमों के विपरीत कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
ब्रह्मांड की व्यवस्था में दखल
सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि यह ब्रह्मांड अस्तित्व में कैसे आया? इसकी शुरुआत कैसे हुई? ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में वैज्ञानिकों ने अनेक थ्योरियां दी हैं। आधुनिक समय में सबसे प्रचलित थ्योरी ‘बिग बैंग थ्योरी’ है, जिसके सहारे ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में बताने का प्रयास किया जाता है।
लेकिन अखिलेश सैनी के पास एक ऐसी अद्भुत शक्ति है जिसके जरिये वह ब्रह्मांड की व्यवस्था में कुछ दखल दे पाने में सक्षम हैं। उनके इस दावे पर भी हमने कई बार प्रयोग किए जो आमतौर पर खरे उतरे हैं।
वैज्ञानिकों से अलग राय
सैनी की ही तरह कुछ वैज्ञानिक बिग बैंग थ्योरी से सहमत नहीं हैं। उनके तर्क हैं कि किसी घटना के घटित होने के लिए समय और स्पेस की आवश्यकता होती है। जब बिग बैंग की घटना से पूर्व समय ही नहीं था तो बिग बैंग की घटना किस प्रकार घटित हुई? बिग बैंग थ्योरी के पास ऐसे ही कई ठोस सवालों के जवाब नहीं हैं।
स्टीफन हाकिंस का मानना था कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति स्वतः स्फूर्त तरीके से हुई है। बिग बैंग थ्योरी मौजूदा जानकारियों में सबसे सटीक सिद्धांत है। फिर भी इसके पास कई सवालों के जवाब नहीं हैं। लेकिन अखिलेश सैनी के पास ब्रह्मांड ही नहीं, जन जीवन के तमाम सवालों के जवाब उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया को प्रभावित करते हैं राहु और केतु
उदाहरण के लिए, मैंने उनसे कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल ग्रो नहीं कर रहा है। यह किस ग्रह का प्रभाव है? इस पर उन्होंने राहु और केतु के दुष्प्रभाव की बात बताई। इस पर मैंने कहा कि यह बात मैं तभी मानूंगा, जब आप आज और अभी से मेरे चैनल को ग्रो करा देंगे। उन्होंने कहा, थोड़ी देर में चेक कीजिएगा।
थोड़ी देर बाद जब मैंने अपना चैनल चेक किया तो मेरे आश्चर्य की कोई सीमा न रही। हमारे वीडियो पर पहले जहां सौ से कम व्यू आ रहे थे, अब हजारों व्यू नजर आने लगे। इस बीच कई सब्सक्राइवर भी बढ़े। यह कोई संयोग की बात नहीं है। उन पर ऐसा प्रयोग हम कई बार कर चुके हैं। अभी के लिए इतना ही। हम फिर हाजिर होंगे सन पावर के एक नए रहस्य के साथ। आप यदि सैनी साहब से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।