Threat to Yogi: फातिमा खान शिक्षित है लेकिन दिमागी रूप से अस्थिर है। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। इसलिए पुलिस अलर्ट हो गई है।
Threat to Yogi: मुंबई पुलिस ने फातिमा खान को किया अरेस्ट
इंफोपोस्ट डेस्क
Threat to Yogi: मुंबई पुलिस ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में की गई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसने आईटी में बीएससी की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।
चुनाव प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं योगी
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया।
मामले की जांच जारी है। आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है। गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम को अज्ञात नंबर से मिला संदेश
गौरतलब है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है।
शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।
बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिसंबर 2023 में भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।