Security of Fadnavis: केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में फोर्स वन के 12 जवान तैनात किए गए हैं। उनकी सुरक्षा बढ़ाने बढ़ाने को लेकर संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा कि क्या उन पर लीबिया हमला करेगा?
Security of Fadnavis: संजय राउत ने पूछा, उन पर लीबिया हमला करेगा क्या?
इंफोपोस्ट डेस्क
Security of Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राज्य के गृहमंत्री की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई।
वैसे तो गृह मंत्री दूसरे लोगों को सुरक्षा देता है, लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा खुद ही बढ़ा ली। अचानक हमने उनके घर के बाहर अचानक हमने उनके घर के बाहर Force One कमांडो को तैनात देखा। राउत ने पूछा कि हमारे गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं? क्या उन पर इजरायल और लीबिया हमला करने जा रहा है?
संजय राउत ने पूछा, क्या गृहमंत्री खुद सुरक्षित नहीं?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनकी सुरक्षा में फोर्स वन के पूर्व कर्मियों को तैनात किया गया है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य के गृहमंत्री खुद अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। गृहमंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं, यहां खुद की सुरक्षा बढ़ा लेते हैं। अचानक से हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन के 200 कमांडो खड़े हैं। नागपुर में जहां जा रहे हैं वहां सुरक्षा का पूरा घेरा है।
गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं?
उन्होंने कहा कि हमारे गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं? उनके ऊपर कौन हमला करना चाहता है। यह किसकी साजिश है? हमें बताइए कि अचानक से फोर्स वन के कमांडो के घेरे में हमारे गृह मंत्री घूम रहे हैं।
क्या हुआ है? क्या उसके ऊपर इजरायल हमला करने वाला है? राउत ने फडणवीस पर तंज कसते हुए आगे कहा कि यूक्रेन के लोग आने वाले हैं। युद्ध होने वाला है। आप हमें बताइए बताने में क्या है? भारतीय जनता पार्टी की डीजीपी रश्मि शुक्ला को बताना चाहिए कि उनके साथ क्या हुआ है?
फडणवीस को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है। जिसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में इजाफा करते हुए ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को तैनात किया गया है।
सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर अधिकारियों ने कहा कि एहतियाती उपाय और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारी की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस की जान को कोई खतरा नहीं है। केवल समीक्षा के आधार पर एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।